कानपुर

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर साउथ का स्वर्ण जयंती अधिष्ठापन समारोह संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : रोटरी क्लब ऑफ कानपुर साउथ का 50वां (स्वर्ण जयंती) अधिष्ठापन समारोह होटल प्रिस्टीन, जी.टी. रोड में भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। पाँच दशकों की सेवा और सामाजिक समर्पण की यात्रा को समर्पित इस समारोह में वर्ष 2026-27 की नई टीम का गठन किया गया समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर Rtn. CA जसबीर सिंह भाटिया ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष Rtn. ललित श्यामदासानी, सचिव Rtn. गौरव बजाज और उनकी बोर्ड टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष Rtn. मनोज शुक्ला एवं निवर्तमान सचिव Rtn. महेश मखीजा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए नई टीम को औपचारिक दायित्व सौंपा मुख्य अतिथि Rtn. भाटिया ने क्लब की 50 वर्षों की सेवा यात्रा की सराहना करते हुए “Create Lasting Impact” और ‘Team JEET’ के विज़न के तहत सदस्यता विस्तार, रोटरी फाउंडेशन एवं स्थायी सेवा परियोजनाओं पर बल दिया प्रमुख बिंदु अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति: Guest of Honour PDG Rtn. CA डी. सी. शुक्ला, Rtn. मालिक विजय कपूर और Rtn. CA विनय कृष्णा ने नई टीम को शुभकामनाएँ दीं, भविष्य की रूपरेखा: प्रोग्राम चेयरमैन Rtn. अमित खत्री ने आगामी सेवा परियोजनाओं की विस्तृत रूपरेखा रखी, वहीं क्लब ट्रेनर Rtn. अशोक मेहरा ने नई बोर्ड टीम का परिचय कराया अध्यक्षीय संकल्प: नव-निर्वाचित अध्यक्ष Rtn. ललित श्यामदासानी ने समाज के वंचित वर्गों तक स्थायी सेवा प्रकल्प पहुँचाने और क्लब को नई ऊर्जा प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया मंच संचालन Rtn. जे. एस. अरोड़ा और Rtn. भानु टंडन ने किया। कोषाध्यक्ष Rtn. अनिल दोदवानी की उपस्थिति में नव-निर्वाचित सचिव Rtn. गौरव बजाज ने सभी अतिथियों व सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम में Rtn. रोहित आहूजा, Rtn. सुनील मनवानी, Rtn. नवीन खन्ना, Rtn. योगेश गुप्ता, Rtn. सोनू दुआ, Rtn. महक श्यामदासानी, Rtn. कनक बजाज सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ रोटेरियन, पूर्व अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह का समापन आत्मीय फैलोशिप और रात्रिभोज के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button