सिंगरौली

छह माह से पाइपलाइन में लीकेज, रोज लाखों लीटर पानी बर्बाद

एसबीआई वैढ़न के सामने नल-जल योजना की पाइपलाइन में रिसाव, शिकायतों के बाद भी नगर निगम ने नहीं कराई मरम्मत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बैढ़न। नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज के कारण प्रतिदिन लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। मामला भारतीय स्टेट बैंक वैढ़न के ठीक सामने का है, जहां स्थानीय लोगों के अनुसार पाइपलाइन में रिसाव की समस्या करीब छह माह से बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लीकेज की जानकारी कई बार नगर निगम के अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई। लंबे समय से पानी की बर्बादी के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
नागरिकों का कहना है कि एक ओर पानी की कमी के दौरान लोगों से जल संरक्षण की अपील की जाती है, वहीं दूसरी ओर मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन से लगातार बड़ी मात्रा में पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। इससे सड़क पर पानी फैलने से आसपास भी परेशानी उत्पन्न हो रही है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मौके का तत्काल निरीक्षण कर लीकेज दुरुस्त कराने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button