मथुरा

छटीकरा के मैरिज हाउस  के स्टोर में भीषण आग

10 गाड़ियां लपटों पर काबू पाने में जुटीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा।  आज दिनांक 10-09-2026 को दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम छटींकरा थाना जैत तहसील व जनपद मथुरा स्थित आनंदा फ़ार्म/मैरिज हाउस के स्टोर हाल में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल यूपी फायर, पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुँची। दमकल की 6 से अधिक गाड़ियों की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और गोदाम में रखा टेंट का सामान धू-धूकर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के कारण सफलता नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोदाम से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और गोदाम में रखा टेंट का सामान धू-धूकर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button