गोड्डा
गोड्डा में डस्टबिन में मिला नवजात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। एक ओर जहां बच्चे को भगवान का रूप माना जाता है। वहीं, गोड्डा में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। भतडीहा स्थित राजकुमार नगर में एक डस्टबिन के पास नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, किसी ने नवजात को डस्टबिन में छोड़ दिया और वहां से चला गया। आसपास के लोगों की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर नवजात को डस्टबिन में किसने और क्यों छोड़ा। यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर एक नवजात को इस तरह लावारिस छोड़ने की नौबत क्यों आई? क्या बच्चे को जन्म देकर उसे जहां-तहां फेंक देना ही अब रास्ता रह गया है? मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।


