बुलंदशहर

गर्दन पर चाकू मारकर युवक को किया बुरी तरह ज़ख़्मी 

जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा 

तहरीर दी पुलिस मौके पर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर में एक युवक को  चाकू मारकर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया गया। घायल जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा बताया जाता है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है। घटना का कारण आपसी लेन-देन को लेकर हुई मामूली कहासुनी बताया जा रहा है।
मौहल्ला देहली दरवाजा मनिहारों वाली गली निवासी आफाक पुत्र शरीफ उम्र लगभग 34 वर्ष गुरुवार की देर शाम लगभग साढ़े दस बजे नोएडा फैक्ट्री में काम से वापस लौट कर औरंगाबाद में अपने घर जा रहा था। रंगरेजान मस्जिद के पास उसे एक युवक रोक कर उससे अपने पैसों का तकादा करने लगा। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और हाथापाई होने लगी। आरोप है कि दूसरे युवक ने आफाक पर चाकू से वार कर दिया। चाकू आफाक की गर्दन पर लगने से आफाक लहुलुहान हो गया। हमलावर युवक धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां उसकी हालत नाज़ुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
आफाक के बड़े भाई ने उसकी दशा गंभीर बताई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। घायल के बड़े भाई ने पुलिस को हमलावर नाजिम पुत्र मुस्ताक मेवाती निवासी मौहल्ला छैपीवाडा कस्बा औरंगाबाद को नामजद करते हुए लिखित तहरीर दी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button