बरेली
रामेश्वरम धाम में बरेली वालों ने निकाली शोभायात्रा, भागवत कथा शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भगवान के पावन धाम रामेश्वरम में बरेली के श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली। 27 सितंबर को शाम के सत्र में रामेश्वर दिव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। वृंदावन से पधारे कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज के सानिध्य में भक्तों ने भगवान की महिमा और भक्तमाल कथा सुनी। कथा के मुख्य यजमान सुशील अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, राजा अरोड़ा, कंचन अरोड़ा, विमी अरोड़ा और पूनम अरोड़ा रहे। इस मौके पर बरेली से रवि छाबड़ा, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, नरेंद्र मित्तल, डॉ. बलराम अरोड़ा, डॉ. गुजराल समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। वृंदावन से अतुल कृष्ण शास्त्री, भजन सम्राट पारस लाडला, माधुरी शर्मा और दिल्ली से महावीर शर्मा ने भजन संध्या में संगत दी।



