दिल्ली
त्योहारी सीजन में डिलीवरी नेटवर्क मजबूत करेगा अमेज़न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में बढ़ती ऑनलाइन खरीदारी की मांग को पूरा करने के लिए अमेज़न अपने ऑपरेशंस और डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का फोकस तेज डिलीवरी, परिचालन क्षमता बढ़ाने और कर्मचारियों के कल्याण पर रहेगा।
अमेज़न इंडिया के परिचालन निदेशक सलीम मेमन के साथ प्रस्तावित मीडिया बातचीत में मौसमी भर्तियों, तकनीकी नवाचार और डिलीवरी नेटवर्क के विस्तार पर चर्चा होगी। कंपनी की ‘सम्मान’ पहल के तहत डिलीवरी पार्टनर्स को शिक्षा, बीमा और सड़क सुरक्षा संबंधी सुविधाएं दी जाती हैं। वहीं, ‘आश्रय’ कार्यक्रम के तहत डिलीवरी कर्मचारियों के लिए विश्राम केंद्रों का नेटवर्क इस वर्ष 250 स्थानों तक बढ़ाने की योजना है।



