बेतुल
बैतूल सेवा भारती की अनूठी पहल सेवा बस्ती में कर रहा है कन्या पूजन
दो बस्तियों में हुआ 200 से अधिक कन्याओं का पूजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस बार के आयोजन संपन्न सीधे सेवा बस्तियों में जाकर ऐसे वंचित क्षेत्रों में संपन्न हो रहे हैं जहां पर संस्था द्वारा संस्कार केंद्र आयोजित किए जाते हैं। जिन संस्कार केन्द्रो में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है और ऐसे में जब कन्या पूजन एवं सहभोज का आयोजन बस्तियों में ही आयोजित हो रहा है तो वहां के रहने वाला समाजजन,कन्या पूजन में आने वाली बालिकाएं नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों अपने बीच पाकर अभीभूत भी हो रहे हैं और पूरे कार्यक्रम में बढ़-चढक़र का हिस्सा ले रहे हैं। सेवा भारती नगर अध्यक्ष गजेंद्र पवार ने बताया कि यह जो कार्यक्रम हो रहे हैं यह संस्कार केंद्र को संचालन करने वाली समिति जो उसे बस्ती में ही रहती है वहीं इसकी पूरी व्यवस्था कर रही है जिसमें टेंट, मंच, भोजन प्रसादी एवं वार्ड में रहने वाली कन्याओं की को आमंत्रित करने से लेकर भोजन प्रसादी की संपूर्ण व्यवस्था वहां बस्ती समिति द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा भारती जिला अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, विभाग सह सेवा प्रमुख अभिषेक खंडेलवाल, जिला सचिव डॉ.अरूण जयसिंहपूरे, कोषाध्यक्ष श्रीकांत अग्रवाल, पंकज साबले, दिनेश खाकरे, सदस्य सीमांत शुक्ला, नगर सचिव महेश पवार, जिला सेवा प्रमुख श्री शिवराज, नगर सेवा प्रमुख रामदास, सेवा भारती विभाग समन्वयक शिवप्रताप लोधी, मातृछाया प्रबंधक विवेक शर्मा, कोठी बाजार मंडल महामंत्री भावेश, प्रतिनिधि पार्षद राजेश मानकर, पार्षद किरन खातरकर, महिला मंडल से साक्षी शर्मा, रीता दत्त, सरिता राठौर, पूनम खंडेलवाल, शीला दुबे वरुण लोखंडे, कविता पाटिल, संस्कार केंद्र प्रभारी छाया विश्वकर्मा, कल्पना पाटिल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



