बरेली

सीएम के आगमन पर मातृशक्ति को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य मंचन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली आगमन पर बरेली क्लब मैदान स्थित शिक्षक सभा स्थल पर मातृशक्ति को समर्पित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्र और मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहा। जिला प्रशासन के निर्देश पर सूचना विभाग में पंजीकृत वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था के कलाकारों ने निदेशक रवि प्रकाश सक्सेना के निर्देशन में मां दुर्गा और मां काली के स्वरूपों का जीवंत मंचन कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कलाकारों ने संदेश दिया कि नारी अबला नहीं, जरूरत पर महिषासुर जैसी आसुरी शक्तियों का संहार करने वाली शक्ति है। यह प्रस्तुति महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास रही। कार्यक्रम में हरजीत कौर, अल्पना शर्मा, लतिका तिवारी, आशा दिवाकर, नीलम वर्मा, भावना मिश्रा, देवेंद्र कुमार, सोनू, शिवम शर्मा, गोपाल श्रीवास्तव, मोहित कुमार और ऋषि रंजन सहित पूरी टीम की सराहना हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button