बरेली

मिशन शक्ति : छात्राओं ने निभाई प्रधानाध्यापिका की भूमिका, नेतृत्व का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीनगर, विकास क्षेत्र क्यारा में विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका सहित विद्यालय के विभिन्न दायित्वों की भूमिका निभाकर नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
कुमारी पायल सहित अन्य छात्राओं ने विद्यालय व्यवस्थाओं को समझते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। गतिविधि का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रेनू गुप्ता के निर्देशन में हुआ, जिसमें समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button