बुलंदशहर
बुलंदशहर पुलिस लाइन में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर। आज रिजर्व पुलिस लाइन, बुलंदशहर में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह सम्मिलित हुए। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन को सुना।कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मानित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
इस अवसर पर माननीय विधायक सदर प्रदीप चौधरी जी, माननीय विधायक खुर्जा मीनाक्षी सिंह , माननीय विधायक स्याना देवेंद्र सिंह लोधी , माननीय विधायक अनूपशहर संजय शर्मा , भाजपा जिलाध्यक्ष दीप्ति मित्तल , जिलाधिकारी बुलंदशहर, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) तथा पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



