बरेली

ब्लॉक स्तरीय निबंध में बिथरी चैनपुर की अन्नू प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली / रिठौरा। बीआरसी केंद्र लालपुर में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन एआरपी पवन कुमार की देखरेख में हुआ। विद्यालय स्तर पर विजेता रहे 12 संकुलों के सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक मंडल ने भाषा, विचारों की शुद्धता और लेखन कला के आधार पर मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिथरी चैनपुर की छात्रा अन्नू ने प्रथम, कुंवरपुर बंजरिया की दिव्यांशी ने द्वितीय और कीरतपुर की ईशा पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेताओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक नरेश गंगवार, जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, कृष्ण अवतार सक्सेना सहित स्टाफ मौजूद रहा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button