बुलंदशहर
मांगें पूरी हुए बिना नहीं टलेंगे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी
इको गार्डन लखनऊ में जारी है अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर एच एम संविदा कर्मियों का इको गार्डन लखनऊ में धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। हड़ताली कर्मचारियों का साफ कहना है कि बिना अपनी मांगों को पूरा कराये यहां से जाने वाले नहीं हैं।
इको गार्डन लखनऊ में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले बीसों साल से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और मजबूत बनाने में जी जान से जुटे रहने के बाबजूद उनको सेवा सुरक्षा, सम्मान जनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा लाभों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
हड़ताली कर्मचारियों का यह भी कहना है कि वर्षों तक निरंतर सेवा देने के बाबजूद भविष्य की अनिश्चितता बनी हुई है। संविदा व्यवस्था के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को स्थायित्व और आवश्यक सेवा लाभ उपलब्ध कराने के लिए ठोस नीति की आवश्यकता है।
उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि मांगें पूरी हुए बिना हड़ताल धरना प्रदर्शन खत्म नहीं किया जायेगा।



