भरत पुर

भुसावर उपखंड के गांव बाछरेन में रात्रि को विद्युत फॉल्ट से घरों में दौड़ा करंट 

एक महिला सहित तीन जने गंभीर रूप से झुलसे 

घायलों को महवा के सरकारी अस्पताल से जयपुर के एस एम एस अस्पताल को किया रेफर महिला और युवक का उपचार जारी
एक जने ने महवा के अस्पताल में तोड़ा दम
मृतक के परिजनों ने गांव में मंदिर के पास मृतक 28 वर्षीय दिगंबर सिंह जाट के शव को रख कर कई घंटे तक दिया धरना 
मृतक के परिजनों ने मृतक के आश्रितो को राज्य सरकार से आर्थिक मदद को लेकर दिया गया धरना 
भुसावर उपखंड अधिकारी सहित विद्युत निगम पुलिस के अधिकारियों की समझायश पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भुसावर सी एच सी की मोर्चरी को भेजा 
खेड़ली मोड थाना पुलिस ने मृतक रवि उर्फ दिगंबर सिंह जाट के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर । एन एच 21 जयपुर भरतपुर पर स्थित भुसावर उपखंड के गांव बाछरेन में रात्रि को लगभग नौ दस बजे 11 के बी विद्युत लाइन में तकनीकी कारण के चलते आए फॉल्ट से घरों में करंट दौड़ने से घरों में रखे विद्युत उपकरणों में लगी आग को काबू पाते समय विद्युत उपकरण में आए करंट की चपेट में आने से एक महिला सहित तीन जने गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो हुए जिनको तुरंत दौसा जिले के महवा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया ।जहां पर 28 वर्षीय दिगंबर सिंह जाट की मृत्यु हो गई। जबकि एक महिला कल्लो कोली एवं विशाल जाट को महवा के सरकारी अस्पताल से जयपुर के एस एम एस अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां पर महिला कल्लो कोली एवं विशाल जाट का उपचार जारी है।
 इस घटना में मृत 28 वर्षीय रवि उर्फ दिगंबर सिंह पुत्र समुद्र सिंह जाट के शव को लेकर गांव बाछरेन में मंदिर के पास रख कर ग्रामीण जन मृतक के परिजनों को सरकारी आर्थिक सहायता को लेकर धरने पर बैठ गए । गांव बाछरेन में विद्युत की चपेट में आने से युवक की मृत्यु एवं धरने की सूचना पर भुसावर से उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा, भुसावर तहसीलदार , महेंद्र शर्मा ,नदबई सी ओ भवानी सिंह शेखावत सहित हलेना थानाधिकारी बृजेंद्र सिंह, भुसावर एस एच ओ राजेश मीणा ,खेड़ली मोड थानाधिकारी पवन यादव एवं भरतपुर से विद्युत निगम केअधिकारी मौके पर पहुंचे ।
ग्रामीण जनों ने उपखंड अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया कई घंटों की जद्दोजद के बाद भुसावर उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा की समझायस के बाद मृतक रवि उर्फ दिगंबर सिंह जाट के शव को लेकर धरना दे रहे ग्रामीण उनके आश्वासन के बाद माने और मृतक दिगंबर सिंह जाट के शव को भुसावर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां पर मेडिकल बोर्ड से खेड़ली मोड थान पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंपा ।
मृतक के परिजनों की ओर से विद्युत निगम के अधिकारियों के प्रति लापरवाही से हुई घटना को लेकर खेड़ली मोड पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button