हापुड़

हापुड़ में गोकशी के चार आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और प्रतिबंधित मांस बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़। जनपद हापुड़ में अपराधियों और गोकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सिंभावली थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू, गोकशी करने के उपकरण और एक बोलेरो पिकअप बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनके खिलाफ विभिन्न जिलों में गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की तलाश काफी समय से की जा रही थी। चारों आरोपी सात अक्टूबर 2026 को सिंभावली क्षेत्र के क्षेत्रांतर्गत हाइवे पर अपनी पिकअप गाड़ी खड़ी कर प्रतिबंधित पशु का मांस बेचकर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने बहादुरगढ़ नहर पुल के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

80 किलो प्रतिबंधित पशु का मांस हुआ था बरामद

पुलिस के अनुसार, सात अक्टूबर को घटनास्थल से करीब 80 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद हुआ था। मामले की जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर उनकी तलाश तेज कर दी गई थी। अब चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बचन उर्फ मुन्नन, जीशान, शान मोहम्मद और शाहबाज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ बदायूं, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर और हापुड़ समेत विभिन्न जनपदों में गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस .315 बोर, दो अवैध चाकू, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण तथा बोलेरो पिकअप बरामद की है। बरामद वाहन पर वैक्सीन पोलियो कार का पंजीकरण नंबर डीएल 3सी बीडब्ल्यू 0286 अंकित बताया गया है।
सिंभावली थाना पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button