बरेली
आजमगढ़ से बरेली पहुंचे नए एसपी सिटी चिराग जैन ने संभाला चार्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसपी सिटी मानुष पारीक का आजमगढ़ तबादला होने के बाद बुधवार को 2020 बैच के आईपीएस चिराग जैन ने बरेली में एसपी सिटी का चार्ज संभाल लिया। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले चिराग जैन ने एनआईटी जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। एक साल तक टाटा मोटर्स पुणे में नौकरी करने के बाद 2016 में नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की और तीसरे प्रयास में 160वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने। ट्रेनिंग के दौरान उनकी पहली पोस्टिंग प्रयागराज में रही। इससे पहले वह आजमगढ़ में एसपी देहात के पद पर तैनात थे।



