मथुरा

बांके बिहारी मंदिर तोड़े जाने की खबर, धरने पर बैठ गए ग्रामीण

बोले- ऐसा नहीं होने देंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराजजी की तलहटी स्थित आन्यौर गांव में करीब सौ साल पुराने श्रीबांकेबिहारी मंदिर को तोड़कर निर्माण कराए जाने का मामला गरमा गया है। मंदिर के साथ अतिथि गृह बनाने की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने व्यवसायीकरण का आरोप लगाते हुए बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक शताब्दी पहले आगरा निवासी विशंभर दास बाबा ने ग्रामीणों के सहयोग से यह मंदिर बनवाया था। मंदिर लंबे समय से ग्रामीणों की आस्था का केंद्र रहा है। आरोप है कि बाबा के परिजन बताने वाले कुछ लोग मंदिर को तोड़कर नया निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों की आपत्ति पर उन्हें बताया गया कि मंदिर के साथ अतिथि गृह भी बनाया जाएगा। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया, लेकिन तोड़फोड़ का कार्य जारी रहा। गांव निवासी मुकेश कौशिक ने कहा कि सौ साल पुराना बांके बिहारी मंदिर ग्रामीणों की आस्था का प्रतीक है। मंदिर तोड़कर अतिथि गृह बनाने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर मंदिर के संरक्षण के लिए कदम उठाने की मांग की। माधव सिंह ने कहा कि यह मामला पूरे गांव की आस्था से जुड़ा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button