बरेली

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई

रोडवेज के टाइम कीपर को 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / शाहजहांपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल की टीम ने शाहजहांपुर रोडवेज डिपो में तैनात वरिष्ठ लिपिक/ टाइम कीपर नृपेश कुमार को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोपहर 12:35 बजे रोडवेज बस स्टैंड स्थित एमएसटी कार्यालय के पास लाबी में कार्रवाई की। आरोपी मूल रूप से ग्राम पलिया खास थाना उभाव जनपद बलिया का निवासी है, वर्तमान में शाहजहांपुर डिपो में तैनात है।
शिकायतकर्ता सरोज मिश्रा निवासी हरिकमपुर थाना सिंधौली ने शिकायत की थी कि अगले माह की ड्यूटी लगाने के एवज में 4,000 रुपये मांगे जा रहे हैं। शिकायत पर टीम ने ट्रैप कर आरोपी को पकड़ा और थाना सदर बाजार शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button