मोहनपुर में कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ, षष्ठी पूजा सम्पन्न
Durga Puja begins in Mohanpur with a Kalash Yatra; Shashthi Puja concludes.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोहनपुर दुर्गा मंदिर में कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की षष्ठी पूजा संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन में करीब 500 श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। सुबह मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा पूरे मोहनपुर गांव का भ्रमण करते हुए देवपुर नदी पहुंची। यहां पुरोहित द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा वापस मंदिर पहुंची, जहां कलश स्थापना कर षष्ठी पूजा की गई। पूजा के यजमान जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत एवं उनकी पत्नी, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी रहे। आयोजन के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य रवि भगत, नीरज दुबे, रितेश, सिट्टू, चंदन भगत, आलोक राज और उत्तम भगत सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


