
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी विदेशी निजी कंपनी को बेचने के विरोध में बैंक कर्मचारी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 16 अक्टूबर को देशव्यापी विरोध का ऐलान किया है, इस दिन बैंककर्मी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
यूएफबीयू के जिला संयोजक नवींद्र कुमार ने बताया कि सरकार के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की गई है। फोरम का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और बैंकिंग सिर्फ मुनाफे का कारोबार नहीं है। आईडीबीआई का स्वामित्व बदलना जनहित के खिलाफ है।



