बाराबंकी
ऋषभ द बॉस का मनाया गया धूमधाम से 10 वां जन्मदिन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी जनपद के थाना मसौली के छोटे से गांव सतविसावा में जन्मे ऋषभ द बॉस का नाम आज जिला तो जिला पूरे भारत में उनकी कमेड़ी के वीडियो के लिए चर्चित है ऋषभ अपनी बहन रिया और अनुष्का के साथ मिलकर परिवार व सामाजिक कमेड़ी वीडियो के लिए पूरे भारत में चर्चित है इस समय इनकी इंस्टाग्राम आईडी में 9 लाख 38 हजार व फेसबुक पर 6 लाख 17 हजार व यू ट्यूब पर 1 लाख 21 हजार फालोवर्स है ऋषभ के पिता शिवकुमार वर्मा किसान हैं ऋषभ का जन्मदिन आज पूरे जिले में उनके चाहने वालों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर मनाया तो वहीं घर पर उनके जन्मदिन को मानने के लिए जिले भर से क्रिएटर उनके घर पर मौजूद रहे इस मौके पर ड्रोन बाय दीपक वर्मा, अभिषेक यूपी वाला, भूपेंद्र वर्मा, अंजलि वर्मा व आशीष वर्मा पर्यावरण प्रेमी (करपिया) मौजूद रहे



