सिंगरौली

नवरात्रि को लेकर अलर्ट सिंगरौली पुलिस, एएसपी ने पुलिस लाइन पचौर का किया आकस्मिक निरीक्षण

शस्त्रागार, वाहन शाखा, क्वार्टर गार्ड और पुलिस बैरक की व्यवस्थाएं जांचीं, त्योहारों में सतर्कता बरतने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने पुलिस लाइन पचौर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की तैयारियों, शस्त्रागार, वाहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, स्टोर शाखा और पुलिस बैरक सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान शासकीय अभिलेखों के संधारण, शस्त्रों की सुरक्षा, वाहनों की कार्यशीलता और परिसर की स्वच्छता की समीक्षा की गई। एएसपी ने त्योहारों के दौरान पुलिस बल को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली। एएसपी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी सतर्कता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button