कानपुर

माँ भगवती का भव्य विशाल जागरण का आयोजन किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : सागरपुरी स्थित सुंदरनगर में पहला माँ भगवती का भव्य विशाल जागरण का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के आयोजक सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जागरण 14 अक्टूबर बुधवार को रात्रि 8 बजे से माता रानी की इच्छा तक आयोजित हुआ जहाँ अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा आकर्षक एवं सुंदर झांकियों की प्रस्तुति की गई समस्त क्षेत्रवासी गण,सुंदर नगर सागरपुरी द्वारा माता-बहनों व भाइयों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। इसमें श्रद्धालुओं और क्षेत्र वासियों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। सुनील कुमार ने बताया कि नवरात्र पर होने वाले धार्मिक आयोजनों से लोगों में भक्ति और उत्साह का संचार होता है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों के बीच आपसी मेल-जोल और एकता भी बढ़ती है। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है वही सभी ने उपस्थित होकर माता रानी के चरणों में शीश नवाने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। भजनों और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां भगवती सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें। इस अवसर पर जागरण कमेटी में वार्ड 87 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी कुलदीप तिवारी, रामदास, अजीत कटियार (प्रिंसिपल), सुरेंद्र तिवारी, शुभम श्रीवास्तव, अंकुर यादव, सुनील वर्मा, विवेक यादव आनंद पांडे,विशाल कटियार, सुनील सिंह (पत्रकार), तरुण दीक्षित (पत्रकार), आनंद पांडे, अभिषेक यादव,रोहित यादव, समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button