कानपुर

बिठूर में ‘आरोहम वेलनेस सेंटर’ का 18 अक्टूबर को भव्य शुभारंभ किया जाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : बिठूर स्थित आरोहम वेलनेस सेंटर का शुभारंभ रविवार 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सेंटर बिठूर कानपुर में वाल्मीकि आश्रम एवम स्टेट बैंक तिराहे के निकट मां गंगा के किनारे स्थित है। वही कार्यक्रम से दो दिन पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थापक डॉ. उमेश पालीवाल ने बताया कि आरोहम वेलनेस सेंटर का उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा, योग और संतुलित जीवनशैली के माध्यम से लोगों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। बिठूर के शांत एवं प्राकृतिक वातावरण में स्थापित यह केंद्र स्वास्थ्य, विश्राम और आंतरिक शांति को समर्पित है। डा. ओमप्रकाश आनन्द ने बताया कि सेंटर में प्राकृतिक चिकित्सा,जल चिकित्सा, मिट्टी चिकित्सा, योग एवं ध्यान, पंचकर्म, शिरोधारा, हर्बल आयुर्वेदिक मसाज, फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंचर, चुंबक चिकित्सा रेकी तथा आहार चिकित्सा जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। व्यक्ति की आवश्यकता एवं चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपयुक्त समग्र होलिस्टिक उपचार और स्वास्थ्य कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे। डा. मनीष पटेल ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी परामर्श की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही आवासीय स्वास्थ्य एवं किफायती किंतु गुणवत्तापूर्ण विभिन्न समयावधि के उपचार पैकेज भी उपलब्ध होंगे। शुभारंभ समारोह में आमंत्रित चिकित्सक एवं विशेषज्ञ सेंटर में उपलब्ध उपचार पद्धतियों, उनके उपयोग तथा स्वस्थ जीवनशैली के विषय में जानकारी भी देंगे। आगंतुकों को सेंटर की सुविधाओं एवं उपचार प्रक्रियाओं को समझने एवम उसे अपने जीवन में अपनाने का अवसर भी मिलेगा। मुकेश पालीवाल ने नागरिकों,परिवारों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा और योग से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर रेकी आचार्य डा. पूनम रानी, डा. मृदुला पालीवाल, मैनेजर देवेन्द्र सिंह, शशिधर, महेन्द्र सिंह, कृष्णा त्रिपाठी, गोपाल द्विवेदी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button