शामली
सेवा संकल्प अभियान के तहत गंगेरू में जागरूकता शिविर
निर्माण श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और पेंशन सुविधाओं की दी जानकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत गंगेरू के सचिवालय में श्रम विभाग की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सहायक श्रम आयुक्त अरविंद कुमार मद्धेशिया के निर्देश पर आयोजित शिविर में निर्माण श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड, मुख्यमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना और लघु व्यापारी मानधन पेंशन योजना के उद्देश्य, लाभ और पात्रता की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में श्रम विभाग की ओर से मुनव्वर जंग तथा ग्राम पंचायत कार्यालय से ओवैस अंसारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिकों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।