पाकुड़

दुर्गा पूजा समितियों के बीच बैच और टोपी वितरित

Badges and caps distributed among Durga Puja committees

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया , पाकुड़। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में एसडीपीओ विजय कुमार एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों के बीच बैच और टोपी का वितरण किया। इस दौरान एसआई कैलाश उरांव सहित पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने पूजा समितियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही अफवाहों और भ्रामक सोशल मीडिया संदेशों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ दुर्गा पूजा मनाने का आग्रह किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button