भरत पुर

विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्या कांड के मुख्य आरोपी सहित छह जने किए गिरफ्तार

अन्य शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम की ओर से दविश जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। भरतपुर जिले के थाना वेर क्षेत्र के बहुचर्चित पूर्व विधायक अतर सिंह भडाना हत्याकांड प्रकरण में छठवें आरोपी सेवानिवृत्ति सैनिक मुकेश पुत्र हरज्ञान सिंह गुर्जर फौजी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
यह प्रकरण का मुख्य आरोपी आरोपी है जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्या कांड के मुख्य आरोपी मुकेश पुत्र हरज्ञान सिंह गुर्जर को वैर पुलिस ने गिरफ्तार किया जा कर आरोपी से अनुसंधान अधिकारी की ओर से पूछताछ कर रही है।उन्होंने बताया कि इस हत्या कांड में अब तक छ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है । उन्होंने बताया कि विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्या कांड के शेष अन्य आरोपियों किं तालश जारी है ।शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम अलग अलग स्थानों पर अपराधियों के छिपने के स्थानों पर भेजी गई। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं कर रही है ।केवल प्रकरण के अपराधियों की धर पकड़ के लिए प्रदेश भर में 25 टीम में बनाई गई है। सोशल मीडिया एवं फेसबुक पर कुछ लोग पुलिस और प्रशासन पर असत्य आरोप लगाकर अफवाह रहे हैं उनसे बचें। क्रेशर और गांव में पुलिस नजर रखे हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button