महादेवगंज दुर्गा पूजा पंडाल का मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे ने किया उद्घाटन
श्रद्धालुओं की सुरक्षा,शांतिपूर्ण पूजा आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत महादेवगंज में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के साथ ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की आराधना शुरू हुई।इस अवसर पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडेय ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से शांति,सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की।साथ ही भीड़भाड़ के दौरान सतर्कता बरतने,यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की।वही कमेटी अध्यक्ष मनोज यादव ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे मेले में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करें और जगत जननी मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें।उन्होंने आगे कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था,श्रद्धा और सनातन संस्कृति का प्रतीक है,यह पावन पर्व आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है।उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे पूरे श्रद्धाभाव एवं उत्साह के साथ मेले में शामिल हों,मां दुर्गा की आराधना करें तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करें।वही इस कार्यक्रम में भाजपा नेता सह दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष मनोज कुमार यादव,संजीव कुमार, सुनील कुमार यादव सहित कमेटी के कई पदाधिकारी गण एवं सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।



