सिंगरौली

हीरवाह मार्ग पर बेकाबू होकर पलटा राखड़ लदा हाइवा

11 केवी का बिजली पोल टूटा, बड़ा हादसा टला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली (बैढ़न): जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरवाह सड़क पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फ्लाई ऐश (राखड़) से भरा एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में सड़क किनारे लगा 11 केवी का बिजली का पोल टूट कर गिर गया, जिसके चलते पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
हाइवा के पलटने से उसमें लदी जहरीली राखड़ पास के खेतों में बुरी तरह फैल गई है। इस दुर्घटना में सुनील पनिका नामक एक युवक को मामूली चोटें आई हैं। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त हाइवा में चालक सहित दो लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि पोल टूटने के बाद 11 केवी बिजली का तार वाहन के ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा करंट फैलने से कोई बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था। हादसे के बाद भी सड़क पर आवागमन बाधित नहीं हुआ और सुचारू रूप से जारी रहा।
इस पूरे मामले में बैढ़न थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। इसके साथ ही बिजली पोल टूटने की सूचना मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को दे दी गई है। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और प्रभावित इलाके में बिजली सप्लाई बहाल करने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर चल रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button