बेतुल
बैतूल सीईओ डॉ. मीणा ने बाकुंड जनपद पंचायत क्षेत्र का किया निरीक्षण
वनग्राम जुवाझर में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, चौपाल भवन के प्रस्ताव को जीपीडीपी में शामिल करने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार सीईओ डॉ. प्रमोद कुमार मीणा ने बाकुंड जनपद पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वनग्राम जुवाझर पहुंचकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।
चौपाल भवन निर्माण की मांग पर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
वनग्राम जुवाझर में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव में चौपाल भवन निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए सीईओ डॉ. मीणा ने संबंधित पंचायत को चौपाल भवन निर्माण का प्रस्ताव ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) में शामिल कराने के निर्देश दिए, ताकि नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा सके।
38 वन अधिकार पट्टों से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टों से संबंधित समस्याएं भी सीईओ के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने 38 वन अधिकार पट्टों के संबंध में शिकायत करते हुए उनके निराकरण की मांग की। इस पर डॉ. मीणा ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन भी दिया।
बोरी बंधान और डेम का किया निरीक्षण
ग्रामीणों से संवाद के बाद सीईओ डॉ. मीणा ने क्षेत्र में कराए गए बोरी बंधान कार्य का निरीक्षण किया और उसकी स्थिति की जानकारी ली।




