मथुरा

जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंपों का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार / यूवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के संबंध में जनपद में आयोजित विशेष कैम्पों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुरा, स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज, बी0एस0ए0 कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय महावन, बलभद्र इंटर कॉलेज बलदेव तथा प्राथमिक विद्यालय गांधी बेरानी बलदेव में आयोजित विशेष कैम्पों का निरीक्षण किया। जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ की उपस्थिति में विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंपों में फार्म 6 उपलब्ध कराए गए। जनपद में भारी संख्या में युवाओं द्वारा अपने बीएलओ से फार्म 6 प्राप्त किए गए। कैम्प में मतदाता पंजीकरण हेतु पर्याप्त मात्रा में फार्म-6 उपलब्ध रहे तथा बीएलओ द्वारा नागरिकों को फार्म-6 भरने एवं मतदाता पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की कि आप सभी उक्त कैंपों का लाभ उठाएं और निर्वाचक नामावली में अपने नाम जोड़ने हेतु कार्यवाही करे। जिलाधिकारी ने कहा यदि उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो फार्म-6 भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है।
https://ceouttarpradesh.nic.in/, https://voters.eci.gov.in/, https://ecinet.eci.gov.in तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी कर सकते है।   जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को अवगत कराया कि मतदाता पंजीकरण के लिए दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को भी जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button