बरेली

पर्वतीय समाज की रामलीला में सीता  हरण लीला का हुआ मंचन 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : कुर्मांचल नगर में आयोजित पर्वतीय समाज की 60वीं रामलीला में चौथे दिन के कार्यक्रम में राम (रिया पंत) भरत (हर्षिता कर्नाटक) मिलाप,सूर्पनखा (उमेश बिनवाल) नासिका छेदन आज का मुख्य आकर्षण है।खरदूषण (दीपक धौनी,दीपक कलोनी) वध सीता(भूमिका सती)हरण जटायु(युग नेगी)मरण रामविलाप आदि की लीला का मंचन हुआ।मुख्य अतिथि पार्थ गौतम रहे जो बरेली के मेयर डॉ.उमेश गौतम के पुत्र हैं।विशिष्ट अतिथि कर्नल राजेंद्र सिंह मेहता रहे।मुख्य उद्घोषक व लोक गायक पूरन दानू ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का परिचय लोगों से करवाया।पर्वतीय समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया और महासचिव डॉ.नरेंद्र सिंह बिष्ट ने मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया। पर्वतीय समाज के पूर्व कार्यकर्ताओं की धर्मपत्नियों को पर्वतीय समाज के द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर कुंवर सिंह बिष्ट,मदन सिंह बिष्ट (पूर्व सभासद),इंदर सिंह बिष्ट,चंद्र प्रकाश जोशी, अतुल डालाकोटी, जीत सिंह वोहरा,हारमोनियम वादक गिरीश पांडे,तबला वादक हिमांशु नैलवाल और मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत का विशेष योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button