Uncategorized
सेवा शिविर में 15 व्हीलचेयर और दो सफेद छड़ियां वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
एक उड़ान कल्याणी चैरिटेबल फाउंडेशन ने सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सेक्टर-10 स्थित सामान्य अस्पताल में 42वां मासिक सेवा शिविर आयोजित किया। इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों को 15 व्हीलचेयर और दृष्टिबाधित व्यक्तियों को दो सफेद छड़ियां वितरित की गईं।
शिविर में अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों और उनके परिजनों सहित करीब 200 लोगों को भोजन एवं जूस वितरित किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए मार्गदर्शन भी दिया।
फाउंडेशन के अनुसार, संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था द्वारा सेक्टर-10 के सामान्य अस्पताल और सेक्टर-4 स्थित स्नेहधाम वृद्ध आश्रम में प्रत्येक सप्ताह सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

