भरत पुर

शारदीय नवरात्र के समापन अवसर पर 51 किलो प्रसादी का हुआ वितरण 

श्रद्वालुओं ने लगाए मां दुर्गा के जयकारे 

मां के भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर मांगी सुख- समृद्धि की कामना 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर सहित उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में आज 19 अक्टूबर सोमवार को शारदीय नवरात्रि के अन्तिम दिन विभिन्न देवी मन्दिरो में श्रद्वालुओ की खासी भीड़ उमड़ पडी जहां मां के भक्तो ने माता की विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाए मांगी गई। और घरों पर कन्याओं के देवी स्वरुप में पग धोकर भोजन प्रसादी ग्रहण करवाते हुए श्रद्धाअनुसार दान दक्षिणा देकर विदा किया । वहीं भुसावर के शैतान पाड़ा देवी मन्दिर, जुलाहापाड़ा स्थित देवी मन्दिर, शीतला माता मन्दिर, कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर, पंजाबी हनुमान जी मन्दिर आदि सहित विभिन्न देवी मन्दिरों में महिला भक्त मण्डल द्वारा ढोलक, झांझ, मंजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से माता को रिझाते हुए अपनी अरदास लगाकर मनोकामनाएं मांगी गई‌। इस दौरान माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वही हिण्डोन सड़क मार्ग स्थित शीतला माता मन्दिर में माता के भगत गोविन्दा प्रजापत के नेतृत्व में भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में 51 किलो सामग्री से निर्मित सामग्री का प्रसादी वितरण आने जाने वाले राहगीरों को किया गया। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण करते हुए माता से परिवार में सुख, शांति समृद्धि के साथ क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई। और वहीं यह आयोजन धार्मिक आस्था और सेवा भावना का प्रतीक बना।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button