
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद बरेली पुलिस ने अभिनेत्री दिशा पाटनी के आवास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंचे और तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व सुरक्षा इंतजाम परखे। पुलिसकर्मियों को आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि आवास पर एक मुख्य आरक्षी और तीन सिपाहियों की नियमित तैनाती है। पुलिस की इस सक्रियता को एहतियाती कदम के तौर पर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 11-12 सितंबर 2025 को दिशा पाटनी के आवास पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके बाद से वहां सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।



