झुंझुनू

मंदिर में सहयोग करने पर पूर्व उपप्रधान का स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के सिंघाना कस्बे के निकटवर्ती गांव गोठ के रहने वाले पूर्व उपप्रधान शिवचन्द चाहर द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में  51 हजार रुपए का सहयोग करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में तेजा भक्त विरेन्द्र चाहर का भव्य स्वागत किया गया राष्ट्रीय जाट महासंघ के खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज श्योराण, ब्लॉक महासचिव सुमेश बलवदा एवं सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने चाहर का साफा एवं फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने पूर्व उपप्रधान शिवचन्द चाहर एवं विरेन्द्र चाहर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button