विश्वनाथ के शिवाजी संघ दुर्गा पूजा पंडाल में असम के संस्कृति के समावेश तथा दुर्गा मूर्ति बना आकर्षण का केंद्र
दुर्गा मूर्ति को देखने के लिए दूर- दराज से असंख्य श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
विश्वनाथ : विश्वनाथ जिले के सदर के बौ – बाजार के शिवाजी संघ के श्री श्री दुर्गा पुजा समिति के पूजा पंडाल अपने आप में खास है। यह पूजा पंडाल के एक तरफ असम के ढोल ,टका, गगना , सुतुलि,ताल , बिहू नाचनी और दूसरी तरफ ढाक ,शंख ,एकतारा, बाउल नृत्य से असम के फुलाम गामोछा के ढाँचा से सज्जित सभी श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र बिंदु बन पड़ा है। साथ ही इस पूजा पंडाल के दुर्गा मूर्ति के देखने असंख्य भक्तों की तांता लग रहा है। इधर आज से सुबह में 6 बजे पूजा पंडाल में असंख्य भक्तों ने दुर्गा देवी की आराधना करते हुए नैवद्य अर्पित की । पुजारी द्वारा संधि पूजा के बाद भक्तों ने पुष्पांजलि दी और प्रणाम मंत्र पाठ की। तत्पश्चात् दोपहर प्रसाद वितरण किया गया । जानकारी के अनुसार शिवाजी संघ के 26 वर्षीय इस पूजा समिति ने कम खर्च में इस पूजा पंडाल में असम के जीवंत सांस्कृतिक धरोहर पेश किया है । विश्वनाथ में इस पूजा पंडाल के दुर्गा मूर्ति और पंडाल का प्रारूप सभी दर्शकों के मुंह में चर्चा के केंद्र बन पड़ा है।




