पाकुड़

पाकुड़िया किराना शॉप लूटकांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद

Two absconding suspects in the Pakudiya grocery shop robbery case arrested; weapons and a motorcycle recovered.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के महुलपहाड़ी स्थित राशन दुकान में 2 अक्टूबर 2026 को हुई लूट की कोशिश और फायरिंग मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के सतकठिया निवासी एतवारी हेम्ब्रम उर्फ नरेश दा उर्फ टिंपु सोरेन (30) तथा दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हरिणसिंगा निवासी लालु कुमार उर्फ लालु राय (24) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल (SIT) ने 18 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पातपहाड़ी के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान लाल रंग की बिना नंबर वाली अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दोनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।  तलाशी के दौरान एतवारी हेम्ब्रम के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, मोबाइल फोन और महुलपहाड़ी की घटना में प्रयुक्त पीठू बैग बरामद किया गया। वही लालु कुमार के पास से एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और लोहे का चाकू मिला। पुलिस ने बिना नंबर की अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की। कुल बरामदगी में एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक चाकू, एक पीठू बैग और एक मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक पूछताछ में एतवारी ने 2 अक्टूबर की घटना में शामिल होने और 7 अक्टूबर को आंगनगड़िया गांव में पुलिस से बचकर भागने की बात स्वीकार की।  जबकि लालु राय ने कथित तौर पर घटना की योजना में शामिल होने तथा छह अपराधियों को लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए भेजने की बात बताई। इस मामले में पाकुड़िया थाना कांड संख्या 78/2026, धारा 317(5)/3(5) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि इस घटनाक्रम में सात अपराध किस्म के व्यक्ति शामिल थे, जिसमें से चार को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अबतक छः दर्ज प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार हुए, जबकि एक को पकड़ने की पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक एतवारी हेम्ब्रम के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वही लालु राय का भी शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज पूर्व के आपराधिक मामलों का इतिहास है। छापेमारी दल में एसडीपीओ विजय कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित विभिन्न थानों और तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button