मथुरा

पेड़ से रॉयल एनफील्ड हंटर टकराने से  दो युवकों की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा खडैरा मोड़ छिबरऊ बंबा के पास हुआ, जब रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बलदेव से नगला गिरधर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान सुभाष (30) पुत्र नेमसिंह, निवासी नगला गिरधर, थाना बलदेव, जाति जाटव और मनोज (32) पुत्र विजय सिंह, निवासी गोवर्धन चौराहा, मथुरा, जाति जाटव के रूप में की है। दोनों युवक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बाइक संख्या UP 85 CX 8906 पर सवार थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button