मथुरा

बिजली विभाग की लापरवाही से गार्डिंग लाइन टूटकर गिरने से 7 साल का मासूम घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में मथुरा-वृंदावन मार्ग पर बिजली विभाग की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया। सात वर्षीय प्रिंस हाईटेंशन लाइन के गार्डिंग तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। धौरेरा निवासी प्रिंस अपनी नानी कुसुम के साथ मामा अजय को दुकान से घर ले जा रहा था। तभी बिजली की हाईटेंशन लाइन का गार्डिंग तार टूटकर प्रिंस के ऊपर गिर गया। बच्चा तेज करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। नानी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने डंडे से बच्चे को तार से अलग किया। उन्होंने तुरंत लकड़ी के तख्त पर लिटाकर सीपीआर दिया। इसके बाद उसे रिक्शा से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद प्रिंस को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल ले जाया गया और फिर आगरा रेफर कर दिया गया। बच्चे के मामा अजय ने बताया कि प्रिंस को होश आ गया है और वह खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पागल बाबा बिजलीघर के एसडीओ पंकज शर्मा ने बताया कि 11 हजार केवी की गार्डिंग लाइन टूट गई थी, जिसे बच्चे ने संभवतः पकड़ लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button