बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

अनंत सिंह का नीरज कुमार पर हमला

बोले- वो घमंडी आदमी, भगवान से प्रार्थना है कि ऐसे व्यक्ति को हराया जाए

पटना । बिहार के विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने और उन्हें हराने का दावा किया। उन्होंने नीरज कुमार को घमंडी बताया, अस्पताल जाने पर तंज कसा और खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए जनता से माफी मांगी।
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने देश और बिहारवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही नौजवानों से अपने माता-पिता की सेवा करने की अपील की। अनंत सिंह ने एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने और उन्हें हराने की बात भी कही।
पटना में मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार घमंडी आदमी हैं। उन्होंने कहा कि वह जनता और भगवान से प्रार्थना करेंगे कि ऐसे व्यक्ति को हराया जाए। अनंत सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें फंसाया गया है। इसके लिए उन्होंने जनता से माफी भी मांगी।
नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि वह अस्पताल में भर्ती नहीं हैं, बल्कि सिर्फ जांच कराने जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह उनकी पुरानी आदत है। अनंत सिंह ने कहा, बूथ पर पैसा भेजना होगा तो कहेंगे कि हार्ट अटैक हो गया। दो घंटे में फिर आ जाएंगे।
रैली और नाम को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, तेजस्वी साहब के नाम-काम था, हमारा नाम दे देते हैं तो पद भी जान जाता है।” उन्होंने चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि तैयारी बढ़िया है। जनता ही मालिक है और भगवान है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, “काहे नहीं जाएंगे मिलने, बगल की ही बात है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button