पाकुड़
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों को विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
Deputy Commissioner Megha Bhardwaj extended her best wishes to the residents of the district on the occasion of Vijayadashami.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने विजयादशमी के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है तथा सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उपायुक्त ने लोगों से पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था सम्बन्धी निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कामना की कि विजयादशमी जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए तथा पाकुड़ जिला विकास एवं सामाजिक सद्भाव के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।



