सिंगरौली

किराना दुकान में भड़की भीषण आग

त्योहारों के लिए खरीदा गया 2 लाख से अधिक का सामान जलकर खाक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली-जिले के जयंत इलाके में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा दो लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदार को अंदर रखा कीमती सामान बाहर निकालने और बचाने का मौका तक नहीं मिल सका।
दुकान के संचालक अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना के वक्त वह अपनी दुकान में ही बैठे हुए थे। तभी अचानक उन्हें दुकान के पिछले हिस्से से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते या बचाव का प्रयास करते, आग ने बहुत तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
पीड़ित दुकानदार अवधेश गुप्ता के मुताबिक, आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए उन्होंने महज दो दिन पहले ही भारी मात्रा में किराने का नया सामान खरीद कर दुकान में रखा था। आग की इस भयावह घटना में यह पूरा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें 2 लाख रुपये से अधिक का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
आग लगने की सूचना पर तत्काल एनसीएल (NCL) के दमकलकर्मियों को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची एनसीएल की दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल दुकान में आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। जयंत पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है ताकि आग लगने की असल वजह सामने आ सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button