बरेली
बरेली पुलिस की हेड कांस्टेबल वंदना ने जीता स्वर्ण पदक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। बरेली पुलिस लाइन में नियुक्त महिला हेड कांस्टेबल वंदना ने 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2026-27 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।हरियाणा के मधुबन (करनाल) में आयोजित प्रतियोगिता में वंदना ने आर्म-रेसलिंग के 65 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया।एसएसपी अनुराग आर्य ने हेड कांस्टेबल वंदना को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

