राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा 

मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों का मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। उन्होंने वर्ष 2017 से पहले के दौर का जिक्र करते हुए अपराधियों के खुलेआम घूमने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की। फील्ड ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। इसके अलावा पीपीएस अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता 6,400 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये और कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल का मोबाइल भत्ता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि एक दौर था, जब अपराधी खुली जीप में बैठकर आॅटोमेटिक असलहे लहराते हुए खुलेआम घूमते थे। पुलिस अपराधियों पर हाथ डालने से पहले सोचती थी। कार्रवाई करने पर अपराधी के बजाय अधिकारी पर ही गाज गिर जाती थी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में अपराधियों को पता है कि उनका आखिरी ठिकाना कहां है।
योगी ने कहा कि पहले पुलिस नेताओं के पालतू जानवरों को जंगल में तलाशने में लगी रहती थी। एसपी और थानेदार किसी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले कई बार सोचते थे। कुछ ही घंटों में अपराधी के बजाय अधिकारी पर कार्रवाई हो जाती थी। उस दौर में अपराधी खुलेआम असलहे लहराते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पुलिस की एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाते हैं और माफिया की कब्र पर जाकर छाती पीटते हैं, वे शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के आंसू पोंछने नहीं जाते। उन्होंने कहा कि जब लोग त्योहारों पर अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहे होते हैं, तब पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे होते हैं। योगी ने कहा कि शहीदों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। उनके नाम केवल स्मारकों पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना पर भी अंकित होते हैं।
सीएम योगी की बड़ी घोषणाएं-फील्ड ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया गया
पीपीएस अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता 6400 से बढ़ाकर 15,000 रुपये किया गया।
कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का मोबाइल भत्ता 2000 से बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button