शामली
मंदिर में भंडारा करने को लेकर विवाद, मारपीट में दो लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला शामली : थाना क्षेत्र के गांव मीमला में मंदिर पर भंडारा करने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई युवकों ने दो लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बुधवार को गांव मीमला निवासी सुनील पुत्र महक ने बताया कि वह गांव के मंदिर में भंडारे का आयोजन कर रहे थे। इसी दौरान गांव के एक युवक ने भंडारा बंद करने के लिए कहा। आरोप है कि जब उन्होंने भंडारा बंद नहीं किया तो उक्त युवक अपने कई साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में सुनील और उनके साथी शामी पुत्र रामकुमार घायल हो गए। दोनों घायलों ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मैं मामले में जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह का कहना है तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



