बरेली

मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण के पुतले का किया दहन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी।  कस्बे में रामलीला ग्राउंड में रावण के पुतले का हुआ दहन। असत्य पर सत्य की हुई विजय। जानकारी के अनुसार रामलीला ग्राउंड में कई दिनों से रामलीला मंचन किया जा रहा है मंगलवार देर रात्रि  विजयदशमी के त्योहार पर मेला मंच पर कुंभकरण और मेघनाथ का वध करने के बाद खुले रामलीला ग्राउंड  मैदान में  मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने तीरों के प्रहार करके बुराई के प्रतीक लंकापति रावण का वध कर दिया आतिशबाजी के बीच धू – धूकर जला रावण का पुतला। इस दौरान रावण की अस्थियां लेनें के लिए भीड़ टूट पड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से खड़े पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले देखते देखते लोग रावण की सभी अस्थियां लेकर रफूचक्कर हो गए। दशहरा मेले में कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों से आई भारी भीड़ जुटी रही। मेले में लगी विभिन्न प्रकार की दर्जनों दुकानों पर खूब खरीदारी की गई। इस दौरान मेले में लगे झूलों पर बच्चों और महिलाओं की खूब भीड़ दिखी। रामलीला ग्राउंड में रावण वध के दौरान मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, मेला कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशशर्मा, मेला मंत्री महिपाल सिंह, जिला मंत्री संजय चौहान, लेखपाल आदित्य गंगवार, कमल गुप्ता, भाजपा नेता व्यापारी सचिन चौहान, अमित सिंह, सांसद प्रतिनिधि  डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पंडित पवन पांडेय, सभासद प्रदीप गुप्ता, जतिन चौहान, सभासद अबोध सिंह, नेत्रपाल सिंह, पूर्व प्रधान वेदपाल सिंह, कौशल शर्मा, मनोज दिवाकर, सुनील पांडेय, सुरेश गुप्ता, प्रदीप गर्ग के साथ कमेटी अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीन कुमार कुमार चौंकी प्रभारी आदेश कुमार के साथ भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान मुस्तैद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button