बरेली

एसएसपी ने विधान परिषद निर्वाचन ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय में विधान परिषद निर्वाचन-2026 की ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 खंड स्नातक एवं 6 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए ब्रीफिंग की गई।

एसएसपी ने ड्यूटी में तैनात सीओ, इंस्पेक्टर, एसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबलों को सतर्कता व मुस्तैदी से ड्यूटी करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी सिटी, एसपी उत्तरी, एसपी दक्षिणी, एसपी ट्रैफिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button