इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल द्वारा भजन जैमिंग,डांडिया एवं दिवाली बाजार का भव्य आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल द्वारा बुधवार को शास्त्री नगर स्थित एस्सल पैलेस मे नवरात्रि के पावन अवसर पर भजन जैमिंग डांडिया एवं दिवाली बाजार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति, संगीत ,उत्साह और खरीदारी का सुंदर संगम देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भजनों की मधुर धुनों पर डांडिया खेलकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया। लखनऊ सहित विभिन्न स्थानों से आए स्टॉल संचालकों ने आकर्षक स्टॉल लगाए,जहाँ लोगों ने दीपावली की खरीदारी के साथ-साथ विभिन्न उत्पादों का आनंद लिया। बाजार में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत डांडिया की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा आठ लकी ड्रॉ भी निकले गए जिसमें कैश प्राइज और गिफ्ट हैम्पर्स दिए गए। कार्यक्रम में शक्ति चतुर्वेदी,अपर्णा गुप्ता,रचना अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास, सहयोग और समर्पण से यह आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल का यह आयोजन न केवल त्योहारों की खुशियों को साझा करने का माध्यम बना,बल्कि आपसी सौहार्द,महिला सहभागिता और भारतीय संस्कृति की सुंदर परंपराओं को भी प्रोत्साहित करने वाला रहा। इस सफल आयोजन में क्लब की अध्यक्ष श्वेता गुप्ता,सचिव मोनिका गुप्ता,कोषाध्यक्ष रुपल पारेख,आईएसओ रीमा गुप्ता,क्लब मेंटर्स रश्मि कपूर एवं इंदु गुप्ता,प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अलका भार्गव तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स आशा ठक्कर,रश्मि अग्रवाल,रुचि आनंद अग्रवाल एवं रुचि रविश अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।


