बेतुल

ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने फूंका पुतला

जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने की मांग, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

बैतूल में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बैतूल। ओबीसी आरक्षण जनसंख्या के अनुपात में लागू करने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने 22 अक्टूबर को अंबेडकर चौराहे पर सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए आरक्षण का पूर्ण लाभ मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।प्रदेश समिति सदस्य पंकज अतुलकर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर, प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही के आह्वान पर यह आंदोलन किया गया। राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव मंडल के निर्देश पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सरकार का ध्यान ओबीसी आरक्षण की मांग की ओर आकर्षित किया जा रहा है।

जिला कार्यालय प्रभारी रवि अतुलकर ने कहा कि भाजपा सरकार बहुमत में होने के बावजूद ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए कानून क्यों नहीं बनाती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग को आरक्षण का पूरा लाभ मिलने तक आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन के माध्यम से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।पुतला दहन आंदोलन में भूपेंद्र धुर्वे, सचिन, धीरज आठनेरे, सोनू पवार, मोनू राठौर, अरुण बदौड़े सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button